देहात थाना पुलिस ने एफआईआर लिखने से पहले दो घंटों के अंदर 7 साल के बच्चे को खोज कर किया परिजनों के हवाले | New India Times

आसिफ शाह (लकी), भिंड (मप्र), NIT:

देहात थाना पुलिस ने एफआईआर लिखने से पहले दो घंटों के अंदर 7 साल के बच्चे को खोज कर किया परिजनों के हवाले | New India Times

13 मार्च 2022 को फरियादी चन्द्रशेखर दोहरे नि0 अम्बेडकर नगर भिण्ड द्वारा देहात थाना आकर बताया गया कि मेरा 7 साल का लडका शिवा घर के बाहर खेल रहा था जो अचानक गुम हो गया है, हम लोगों ने बच्चे की आसपास घूम फिर कर खूब तलाश की मगर मेरा बच्चा नहीं मिला। फरियादी की सूचना को देहात थाना प्रभारी रामबाबू सिंह यादव ने गम्भीरता से लेते हुये तुरंत एक टीम गठित की जिसमें उनि. विजय शिवहरे के नेतृत्व में गठित कर बच्चे की तलाश हेतु रवाना किया तथा कंट्रोल रूम व सीसीटीवी कंट्रोल रूम भिण्ड को हरकत में लेकर थाना देहात की सभी चार्लियों को 7 साल के बच्चे की तलाश शुरू कर दी। फरियादी के सूचना देने के उपरान्त करीब 02 घण्टे के अन्दर थाना देहात पुलिस द्वारा आईटीआई रोड पर में रोते मिले करीब 07 साल के बच्चे से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम शिवा बताया। तत्काल फरियादी से सम्पर्क कर उसे आईटीआई रोड पर बुलाया तो बच्चे के पिता चन्द्रशेखर ने अपने बच्चे को पहचान लिया और गले से लगा लिया। बाद में बच्चे को उसके पिता चन्द्रशेखर के सुपुर्द किया तो बच्चे के पिता के आंखों से आंशू छलक आये!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version