डुमरियागंज में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए डुमरियागंज नागरिक समाज ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

डुमरियागंज में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए डुमरियागंज नागरिक समाज ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

डुमरियागंज विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सपा प्रत्याशी सैय्यदा खातून के कार्यालय पर जीत के जश्न में कुछ लोगों द्वारा मज़हबी नारे लगाने वाला वीडियो वायरल को लेकर हुए मुकदमें और पुलिसिया कार्रवाई पर डुमरियागंज नागरिक समाज ने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

पीपुल्स एलाइंस के नेता इं शाहरुख अहमद ने कहा कि हम सभी डुमरियागंज नागरिक समाज के लोगों का एक समूह है जो प्रेम-सद्भाव के लिए, सामाजिक कार्य शासन-प्रशासन के साथ मिलकर लम्बे समय से करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डुमरियागंज में नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती सैय्यदा खातून समेत 250 लोगों पर डुमरियागंज पुलिस द्वारा राजनीतिक द्वेष के कारण लिखी मनगढ़ंत पंजीकृत प्राथमिकी और पुलिस द्वारा डुमरियागंज व आसपास के गाँव से दर्जनों लड़कों को हिरासत में रखा जाना मानवाधिकार का हनन है। इसलिय प्रशासन से अपील है कि हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करें और बेवज़ह दबिश देकर डुमरियागंज की जनता को परेशान न किया जाए।

वंही अज़ीमुश्शान ने कहा कि राजनीतिक दबाव से मुकदमा दर्ज करने के बाद से डुमरियागंज पुलिस द्वारा लोगों के घरों में लगातार दबिश दी जा रही है, दर्जनों लडकों को पुलिस बिना कुछ बताए गिरफ्तार कर ले गयी है। जिससे क्षेत्र मे भय का माहौल है। लोगों का साफ मानना है कि पूर्व विधायक श्री राघवेन्द्र प्रताप के दबाव और राजनीतिक द्वेष के कारण डुमरियागंज पुलिस काम कर रही है जिस वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है उसमे ऐसा कुछ नही जो किसी समाज के विरुद्ध हो या जिससे किसी की भावना आहत हो।

डुमरियागंज नागरिक समाज के लोग ने ज्ञापन में की मांगे निम्न हैं…

• इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाए
•  पुलिस बेवजह लोगों के घरों मे दबिश देना बन्द करे और जिन लडकों को गिरफ्तार किया गया है उन्हे तत्काल रिहा किया जाए
• जो प्राथमिकी दर्ज की गयी है उसे वापस लिया जाए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version