सोनागिर मेले की तैयारियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें: कलेक्टर संजय कुमार | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

सोनागिर मेले की तैयारियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें: कलेक्टर संजय कुमार | New India Times

कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी 19 मार्च 2022 से लगने वाले सोनागिर मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्री कुमार ने लगने वाले मेले की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सोनागिर मेले की तैयारियों में सभी व्यवस्था दुरूस्त रहें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री कमलेश भार्गव, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम दतिया श्री ऋषि कुमार सिंघई, जनपद पंचायत सीईओ श्री गिर्राज दुबे सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी एवं समिति सदस्य, सचिव आदि उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री कुमार ने निर्देश दिए कि लगने वाले मेले में पेयजल, बिजली, फायर बिग्रेड, यातायात एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें तथा मेले में लगने वाली दुकानों की व्यवस्था भी ठीक प्रकार से हो। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले वाहनों के लिए चिन्हित स्थानों पर सुविधाजनक पार्किग की भी व्यवस्था रखी जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर ने कहा कि मेले में पुलिस सहायता केन्द्र अस्थाई तौर पर स्थापित किया जायेगा एवं पूरे मेले में सीसीटीव्ही कैमरे एवं लाऊड स्पीकर की भी पूरी व्यवस्था रहेगी।

बैठक में एसडीएम दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में एक जिला एक उत्पाद से संबंधित एवं आजीविका मिशन संबंधी कई विभाग अपने-अपने स्टॉल भी लगायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version