मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर जनपद में 6 की 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है. सभी भाजपा विजय प्रत्याशियों को सपा प्रत्याशियों ने सीधी टक्कर दी है.
आपको बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव में 6 में से 1 सीट जलालाबाद विधानसभा की सीट सपा के खाते में गई थी लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में 6 में से 6 सीटों पर भाजपा का झंडा लहराया है. 8 बार के विधायक 9वीं बार विजयी हुए भाजपा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इतिहास रचा है. जलालाबाद से हरि प्रकाश वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष विजय, पुवाया से चेतराम विजय, कटरा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस विजय, तिलहर से सलोना कुशवाह विजय, ददरौल से मानवेंद्र सिंह विजय हुए हैं. भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने होली और दिवाली का आनंद लिया।
