अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेहतर कामों के लिए नारी शक्ति को किया गया सम्मानित, कलेक्ट्रेट सभागार में अलग अलग क्षेत्र में काम कर रही 35 महिलाओं को दिया गया सम्मान | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेहतर कामों के लिए नारी शक्ति को किया गया सम्मानित, कलेक्ट्रेट सभागार में अलग अलग क्षेत्र में काम कर रही 35 महिलाओं को दिया गया सम्मान | New India Times

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। दूसरी ओर सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ओर से कामगार महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में आंगनबाडी कार्यकर्ता एकत्रित हुईं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य, जिला प्रोवेशनल अधिकारी प्रिया पटेल व एसीएमओ डॉ. प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरूण कुमार दूबे व सीडीओ आनंद वर्धन शामिल रहे। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से अदिति, शैलेंद्री, रजनी चौधरी, अभिलाषा, मधुरानी को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग से उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहल की प्रधानाचार्या रश्मि विमल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार की प्रधानाचार्य डॉ मुक्ता अग्रवाल, राजकीय इंटर कॉलेज पाकबडा प्रवक्ता सोनल, राजकीय इंटर कॉलेज रतनपुर कलां से शिक्षिका बबीता मेहरोत्रा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रायपुर घोघर की प्रभारी डॉ ऋचा पाठक को सम्मानित किया गया। क्रीड़ा विभाग के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए पायल, चांदनी, अंकिता कुमारी, जिया कुमारी, भावना सैनी को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग में अच्छे काम के लिए चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना यादव, स्टाफ नर्स निलोफर, वार्ड आया रीना बजाज, एएनएम ज्योति, आशा चंद्रवती को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बाल कल्याण समिति सदस्य बबीता विश्नोई सहित समाजसेविका रीतु नारंग, गौरी जैन, शिखा गुप्ता, डॉ. विमिता अग्रवाल, मधु को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में बेहतरीन सेवा देने के लिए राजवेंद्र कौर, आरती शर्मा व ज्योति चौधरी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कुंज समूह में काम कर रही हेमलता व जामिया तुल बनाज में सेवा दे रही ईरम को सम्मानित किया गया।
दूसरी ओर अंबेडकर पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने कामगार महिला सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें मुरादाबाद मंडल के पांचों जनपदों से आई आंगनबाड़ी शामिल हुईं। इन्होंने समय से वेतन दिए जाने से लेकर महंगाई, बढ़ती हुई नशाखोरी जैसे कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मिथलेश चौधरी, पूनम विश्नोई, सत्यबाला, विनीता शर्मा, रजनी दिवाकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version