संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
ग्वालियर के पडाव थान अंतर्गत 11 जुलाई की रात 11 बजे एडवोकेट शर्मा को चार लोगों ने घेरकर मारपीट दी थी व कट्टे से गोली चलाई थी। इस मामले में पड़ाव पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर चार लोगों को नामजद किया था, जिन्हें मुखविर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया।
वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया और उनसे कट्टा भी बरामद किया है जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस अब फरार आरोपी के तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबित यह वारदात रुपये के लेनदेन को लेकर हुई थी।
