राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अंकुर अभियान के अन्तर्गत सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे शासन के निर्देशानुसार 01 मार्च से 05 मार्च 2022 तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. अभियान के अन्तर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग विकासखंड देवरी द्वारा भी विकासखंड समन्वयक वसीम राजा खान और समन्वयक केसली मनोज गौड खेल और युवा कल्याण विभाग ने भी अंकुर अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव को पौधा भेंट कर अभिनंदन किया, और इनडोर स्टेडियम देवरी के खेल परिसर में वृक्षारोपण किया. वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और उसकी रक्षा करना है, क्योंकि आज हम और सम्पूर्ण विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है, और हमारे लिये प्राणवायु आक्सीजन की कमी हो रही है, प्राणवायु को बचाने के लिए हमे वृक्षारोपण करना अत्यावश्यक है, विकासखंड समन्वयक बसीम राजा खान ने बताया कि अंकुर अभियान अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया एवं इसकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया है. आपने सभी लोगो से अपील की है कि अपनी और पर्यावरण की रक्षा के लिये आप सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करे और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेकर उसकी महत्वता को समझे, जब वही पौधा वृक्ष बनेगा तब हम आने वाली पीढ़ी को एक नया स्वच्छ वातावरण देगें, अभियान मे समन्वयक केसली मनोज गौड सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
