नरेन्द्र पाल सिंह एड. की स्मृति में दी जाएगी 5 लाख की छात्रवृत्ति: अजय कुमार सिंह. नरेन्द्र पाल सिंह की पुण्य तिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

नरेन्द्र पाल सिंह एड. की स्मृति में दी जाएगी 5 लाख की छात्रवृत्ति: अजय कुमार सिंह. नरेन्द्र पाल सिंह की पुण्य तिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि | New India Times

आज स्व0 श्री नरेन्द्र पाल सिंह एड0 संस्थापक/ पूर्व प्रबन्धक श्री रघुराज सिंह इण्टर कॉलेज पठौरिया झाँसी की पुण्य तिथि पर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रीमती विजय लक्ष्मी, अध्यक्षा ,स्कूल प्रबन्ध समिति के मुख्य आतिथ्य व श्रीमती मिथलेश सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
स्कूल के डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा स्व0श्री नरेन्द्र पाल सिंह एड0 की स्मृति में स्थापित निधि से स्कूल में निर्धन आय वर्ग के छात्र/छात्रायें को पांच लाख वार्षिक की छात्रवृत्ति देकर योग्य नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मैनेजिंग डायरेक्टर कु0 सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि स्कूल समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व0 नरेन्द्र पाल सिंह ने हमेशा अन्याय के विरूद्ध संघर्ष किया। नरेन्द्र पाल सिंह ने बहुत मेहनती वकील थे तथा वकालत के साथ-साथ राजनीति व समाज सेवा में भी उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने इस स्कूल की स्थापना करके गरीब छात्र/छात्राओं के लिये महान काम किया है।
स्कूल समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री नरेन्द्र पाल सिंह एड0 की पत्नी व समिति उपाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश सिंह ने छात्र /छात्राओं से अपेक्षा की कि वे मन लगाकर पढें़ व अपने जीवन में गरीबों व वंचितों की सेवा करें।
प्राचार्या श्रीमती शैलजा सिंह व ने कहा कि स्व0श्री नरेन्द्र पाल सिंह एड0 की स्मृति में चलने वाले स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है।
ज्ञान प्रकाश दुबे एड. ने कहा कि स्व0 श्री नरेन्द्र पाल सिंह ने हमेशा गरीबों की सहायता की। आज के दौर में जब गरीब व्यक्ति न्याय के लिये परेशान है तब हम अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम गरीबों को न्याय दिलाने के लिये आगे आये।
इंजी. आदित्य शेखर सिंह ने कहा कि स्व0श्री नरेन्द्र पाल सिंह एड0 बहुत वरिष्ठ अधिवक्ता थे। हमें उनसे हमेशा सीखने को मिला है। उनके त्याग को हम कभी भुला नहीं सकते।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेन्द्र शुक्ला ,शैलेश कुमार, कैलाश नारायण तिवारी, सुधांशु सिंह ,कौशलेन्द्र दुबे, देवेन्द्र कुमार, नीतू सिंह चौहान, कु0 मेघा खरे, भोले शंकर, नरेश यादव, निशान्त सोनी, जितेन्द्र यादव, राम नारायण कुशवाहा, आनन्द अवस्थी, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती नूरी बानो, कु0 अंजलि पटैरिया, श्रीमती शशिप्रभा शिवहरे ,कु0 अंजलि, मो0 नईम उपस्थित रहे।
संचालन शरद प्रताप सिंह एड. किया। इंजी. आदित्य शेखर सिंह ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version