शराब की समस्याओं को लेकर पूनम अंकुर छाबडा ने की आबकारी आयुक्त ओ पी यादव से चर्चा  | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, जयपुर, NIT; ​शराब की समस्याओं को लेकर पूनम अंकुर छाबडा ने की आबकारी आयुक्त ओ पी यादव से चर्चा  | New India Timesप्रदेश में शराब के कारण बढ़ रही समस्याओं को लेकर संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम अंकुर छाबडा ने आबकारी आयुक्त ओ पी यादव से वार्ता की।

पूनम अंकुर छाबडा ने बताया की वार्ता मुख्य रूप से प्रदेश में आठ बजे बाद भी खुलेआम शराब बिक्री को लेकर हुई जिसमें आबकारी आयुक्त ने कठोर कार्यवाही करने की बात कही, वहीं पूनम अंकुर छाबड़ा ने कहा कि बिक्री रोकने की और छापा डालने की ज़िम्मेदारी उस इलाके की पुलिस को नहीं देकर पडोसी जिले की टीम को दी जाये जिससे उचित कार्यवाही संम्भव हो सके।
पूनम छाबडा ने जयपुर के आमेर, मालवीय नगर, अलवर के रैणी, पाली के जवाली के शराब ठेकों को तुरंत स्थानांतरण करने की मांग करते हुए कहा उक्त जगहों पर आम जन लगातार विरोध कर रहे हैं और विभाग आम जन के विरोध के बावजूद चुप्पी साधे बैठा है।

उक्त सभी ठेको का स्थान्तर किये जाये नहीं तो संगठन आन्दोलन करेगा। आबकारी आयुक्त ने शिघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया, जिस पर पूनम छाबड़ा ने आबकारी आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version