मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, पुणे (महाराष्ट्र), NIT:

विश्व रजक महासंघ के संस्थापक श्री रंजीत कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिंतामणि, राष्ट्रीय सचिव मुन्ना लाल कनौजिया, वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री राम कनौजिया ने के पुणे महाराष्ट्र के अधिवक्ता श्री संदेश सुनने को विश्व रजक महासंघ में राष्ट्रीय विधान कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विश्व रजक महासंघ के पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है। अधिवक्ता श्री संतोष शिंदे की किस नियुक्ति से समाज को नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्राप्त होने की आशा व्यक्त की गई है। रजक समाज का प्रतिनिधि संगठन, सकल विश्व के भारतीय मूल के रजक समाज में एकता, सदभाव, समता, बंधुत्व की भावना बढाकर स्वाभिमानी नागरिक के रूप मे सबको संगठित करके राष्ट्रीय स्वच्छता के जनक श्री संत गाडगे महाराज जी के उपदेश एव विचारधारा पर चलकर दहेज प्रथा को समाप्त करना, नशामुक्त समाज निर्माण करना, जाति प्रथा- भेदभाव दूर करना एवं रजक समाज को पुरे भारत में शेड्यूल कास्ट अन्तर्गत आरक्षण अनुसूची में लाने के लिये कार्यरत है। भारत मे रजक समाज पर हो रहा अन्याय दूर करके संपूर्ण धोबी जाती को एक करके रजक एवं धोबी आयोग के गठन के लिये संघर्ष, प्रयास करके पुरे समाज को एक करना विश्व रजक महासंघ का कार्य पुरे भारत में चल रहा है। राष्ट्रीय विधान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट संतोष शिंदे ने भारतीय रजक समाज से इस संगठन में शामिल होने का आह्वान करते हुए समाज में एकता बनाने की और समाज को संगठित करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबा नं- 7507004606 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
