रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ नाबार्ड प्रायोजित मदरानी जलग्रहण परियोजना के तहत ग्राम आमलियामाल में समूहों की महिलाओं हेतु वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम को नितिन अलोने, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड; वीरेंद्र मावी, मेघनगर विकासखंड प्रबंधक, आजीविका मिशन और हरीश डामोर, जलग्रहण परियोजना समन्वयक, इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी ने संबोधित किया। बैठक में समूह के पंच सूत्र, जीवन मे प्रगती करने और सफलता पानेके मंत्र तथा जलग्रहण परियोजना के तहत चराईबंदी, कुराड़बंदी, शराब बंदी और नसबंदी के महत्त्व को बताया गया. मदरानी जलग्रहण परियोजना के छ गांवों के सभी समूहों को सक्रिय करके बैंक संयोजन का संयुक्त निर्णय नाबार्ड, आजीविका मिशन और सोसाइटी ने लिया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को बहुत उपयुक्त बताया। कार्यक्रम के पूर्व मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा रंभापुर को भेंट की गई और इन ग्रामों हेतु बैंकिंग प्लान की चर्चा की गई। बैठक के बाद परियोजना के तहत खुदे चार खेत तालाबों का निरीक्षण किया गया और संबंधित किसानों से एकीकृत कृषि पद्धति के तहत मछली पालन, मुर्गी पालन, बदक पालन, एजोला उत्पादन की चर्चा की गई।
