मछली पालन का लालच देने वालों से रहें सावधान वरना कभी भी हो सकते हैं ठगी का शिकार | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मछली पालन का लालच देने वालों से रहें सावधान वरना कभी भी हो सकते हैं ठगी का शिकार | New India Times

भोपाल पुलिस ने लोगों से अपील करते हुये कहा है कि
मछली पालन का लालच देने वालों के झांसे में ना आयें वरना कभी भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। भोपाल पुलिस का कहना है कि
प्रदेश में फिश फॉर्चून कंपनी हरियाणा का एक दल सक्रिय है, जो मछली पालन से अत्यधिक लाभ का लालच देकर लोगों से ठगी कर रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में ऐसे अनेक प्रकरण शासन के संज्ञान में आये हैं एवं उनमें पुलिस प्रकरण भी दर्ज हुए हैं तथा प्रकरणों की जांच क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा की जा रही है।
निजी भूमि पर तालाब बनवाकर मछली पालन के नाम पर लालच देने वालों के झांसे में नहीं आएं और न ही ऐसे व्यक्तियों का सहयोग करें। अगर ऐसे कोई व्यक्ति मत्स्य पालकों से संपर्क में करते हैं तो इसकी सूचना तत्काल मछली पालन विभाग एवं पुलिस विभाग को दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version