गर्मी की दस्तक के पहले नगर परिषद ने की उद्यान की सफाई, आकर्षक फ़व्वारे के साथ विद्युत सज्जा कर बढ़ाई रौनक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गर्मी की दस्तक के पहले नगर परिषद ने की उद्यान की सफाई, आकर्षक फ़व्वारे के साथ विद्युत सज्जा कर बढ़ाई रौनक | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला नगर के मध्य स्थित नगर का एकमात्र मामा बालेश्वर दयाल उद्यान जिसे नगरवासियों के लिए खोल दिया गया है।

नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर के निर्देश पर नगर परिषद सीएमओ भारतसिंह टांक के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत मामा बालेश्वर दयाल उद्यान की सफ़ाई कर इसमें आकर्षक वाटर फाउंटेन (रंगीन फ़व्वारे) एवं विद्युत साज सज्जा की गई। शाम ढलते ही उक्त उद्यान के निरीक्षण के लिए नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मण्डल अध्यक्ष समर्थ गोलू उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, वार्ड पार्षद गजेंद्र चौहान, पार्षद रोहित बैरागी कर लाइन मैन रमेश डामोर सहित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

By nit

Exit mobile version