मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के मार्गदर्शन, एसडीओपी शिव कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा टीम गठित कर छिंदवाड़ा द्वारा जारी प्रकरण क्रमांक 467/05 धारा 457, 380 भा द वि चोरी के मामले में आरोपी से कलीम पिता शेख मजीद उम्र 64 वर्ष निवासी हिरदागढ़ निवासी वार्ड क्रमांक 7 पीपल पूरा थाना मोर्शी जिला अमरावती महाराष्ट्र वर्ष 2007 में स्थाई फरार वारंटी जारी किया गया था जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित था जो के 15 वर्षों से चोरी करे प्रकरण में अपना नाम एवं लगातार अपनी जगह बदल कर फरार चल रहा था पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपनी सूझबूझ सक्रियता से धरपकड़ की गई. इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक नितेश सिंह रघुवंशी, आरक्षक राकेश की सक्रियता सूझबूझ से आरोपी को पकड़ने में अपनी भूमिका निभाई।
