जैविक कृषि पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जैविक कृषि पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

सैफी गोल्डन जुबली क़ादरिया कॉलेज (SGJQC) बुरहानपुर के प्राचार्य इफ्तिखार अहमद सिद्दीक़ी ने बताया कि महाविद्यालय में अमृत महोत्सव अंतर्गत NEW INDIA@75 आप जनभागीदारी के जन आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत हमारा समाज हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत कृषि पर आधारित कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के संचालक प्रोफेसर एम एच सलीम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ राहुल सतारकर विषय विशेषज्ञ के रूप में कार्यशाला में उपस्थित हुए डॉक्टर सतारकर ने गाजर घास उन्मूलन, गोबर खाद व जैविक कृषि पर आधारित विषय पर अपने विचार विस्तार पूर्वक अभिव्यक्त किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आई ए सिद्दीक़ी ने जैविक खेती जैविक खाद को स्वरोजगार के अवसर के रूप में अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो डॉक्टर ज़ाहिद हसन जाफरी, प्रो संगीता यादव, प्रो रेहान शेख, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version