नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जब भी महापुरुषों की जयंतिया आती हैं हम लोग धूमधाम से रैलीयां निकलते हैं, इन रैलियों में मैंने कई बार देखा है की हमारे युवासाथी शराब के नशे में धुत होते हैं. ऐसा ही रहा तो हम लोग कैसे शिक्षित और संस्कारी पीढ़ी की नींव रख सकेंगे? हमें समाज को नशामुक्त और शिक्षित बनाना होगा यही सेवालालजी के चरणों में सच्चा प्रणाम होगा इसलिए जयंतियों को मात्र एन्जॉय के रूप में मत लीजिए उस मार्ग पर भी चलिए जो महान व्यक्तित्वों ने हमें दिखाया है. ऐसा प्रतिपादन भाजपा विधायक गिरिष महाजन ने किया है. वे संत सेवालालजी महाराज जयंती पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे.
NCP नेता संजय गरुड़ ने कहा कि बंजारा समाज के विकास को लेकर कई मसले लंबित हैं जिनपर सरकार सकारात्मक फैसले ले रही है. महाजन पर तंज कसते हुए गरुड़ ने कहा ढाई साल पूरे हो गए हैं कोई कुछ भी कहे ठाकरे सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. बंजारा समाज के विकास को लेकर क्षेत्र के विधायक सदन में आवाज उठाते रहेंगे.
NTVJNT कांग्रेस प्रांत अध्यक्ष मदन जाधव ने अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में संपन्न कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि तांडा बस्ती सुधार योजना के अध्यक्षपद पर बंजारा व्यक्ति को ही नियुक्त किया जाएगा. अंग्रेजों ने बंजारा समाज को आपराधिक श्रेणी में शामिल किया जिसके कारण आज भी हमें उस दंश को सहना पड़ रहा है. वहीं Non Creamy layer को लेकर केंद्र सरकार को ठोस भूमिका स्वीकारनी होगी क्योंकी इसके वजह से बंजारा समाज के सामाजिक आरक्षण पर प्रभाव पड़ रहा है. अध्यक्ष मोरसिंग नाईक ने कहा कि पहले हम लोग रामनवमी के दिन सेवालालजी की जयंती मनाते थे लेकिन आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में स्थित समाज घटकों द्वारा किए गए इतिहास संशोधन के बाद पूरे भारत में 15 फरवरी को जयंती उत्सव का आयोजन किया जाने लगा. इस दौरान मंच पर शाम चैतन्य महाराज, मनीष जैन, नामदेव चव्हाण, डॉ प्रशांत भोंडे, रमेश नाईक, बंजारा समाज के सभी तांडा नायक, सरपंच, पं स सदस्य, उद्योजक, बुद्धिजीवी मान्यवर उपस्थित रहे.

