सुरेश कुमार खन्ना बौखलाहट में मेरे ऊपर करा रहे हैं कार्यवाही | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सुरेश कुमार खन्ना बौखलाहट में मेरे ऊपर करा रहे हैं कार्यवाही | New India Times

नगर विधान सभा 135 से बसपा प्रत्याशी सर्वेश चन्द्र मिश्रा (धाँधू) ककरा कला में रात अपनी पार्टी कार्यकर्ता के बस्ता चेक कर रहे थे। सदर बाजार थाना पुलिस उनको व उनकी गाडी़ को पकड़कर थाने ले आयी और सीज करने की धमकी देकर कार्यवाही कर रही थी सर्वेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि मेरी गाडी़ से न तो प्रचार सामग्री मिली न ही पैसा। मिश्रा का आरोप है कि सदर बाजार थाना प्रभारी ने कहा आपको और आपकी गाड़ी को बन्द करना पडेगा तो निश्रा ने कारण पूछा तो बताया ऊपर का दवाव है तो मिश्रा ने चुनाव आयोग भारत सरकार से शिकायत की तो थाना प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें छोडा़. मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन उ० प्र० सरकार के मन्त्री सुरेश कुमार खन्ना के दबाव में कार्यवाही कर रही थी। चुनाव आयेग के संज्ञान लेने पर मुझे छोड़ा गया। सुरेश खन्ना बैखलाहट में मेरे ऊपर कार्यवाही कराना चाहते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version