वी.के त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

दिनांक 12 फरवरी 2022 को शिक्षिका पूर्णिमा मिश्रा उप्रा विद्यालय लखीमपुर देहात संविलियन विद्यालय ने बच्चो के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के लिए ग्राम सुआगाडा मे ग्रामवासियो को मतदान के लिए जागरूक किया।बच्चो ने घर घर जाकर लोगो को 23 फरवरी को मतदान अवश्य करने के लिए अपील की।भ्रमण के दौरान बच्चो ने अत्यंत रोचक ढंग से लोगो को अलग अलग संदेश बताकर वोंट करने के लिए जागरूक किया।बच्चो ने कहा कि सर्वप्रथम मतदान करे बाद मे दूजा काम करे।सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र मे आपका मत ही आपकी ताकत है।आप ही स्थायी और अच्छी सरकार बना सकते है साथ ही अपने जनपद के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने इस बार मतदान का लक्ष्य 90 प्रतिशत का जिले मे करने और मतदान को सफल बनाने के लिए मुहिम चलाई है अब हम सबको मतदान अवश्य करना होगा।शिक्षिका पूर्णिमा मिश्रा ने गांव की महिलाओ से मिलकर उनको मतदान करने के लिए प्रेरित किया।इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांववासियो ने कहा कि पहले करेगे मतदान,फिर करेगे जलपान।
