अबरार अहमद खान/जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

अपनी जान जोखिम में डाल कर ट्रेन के नीचे आई युवती की जान बचाकर बेहद साहसी व सराहनीय कार्य करने वाले श्री मेहबूब का डीसीपी जोन 1 श्री साई कृष्णा द्वारा आज दोपहर उनके कार्यालय में पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया साथ ही साथ उनके द्वारा किये गऐ साहसी कार्य के लिए भोपाल पुलिस की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उलेखनीय है कि बीते 5 फरवरी को रात्रि लगभग 8 बजे बरखेडी फाटक पर एक 17 वर्षीय लड़की रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी कि इसी बीच मालगाड़ी चल दी। लड़की मदद के लिए चीखने लगी। लड़की को फंसा हुआ देख मौके पर मौजूद कारपेंटर महबूब ने अपनी जान की परवाह न करते हुऐ उसे बचाने के लिए मालगाड़ी के नीचे घुस गए। वह लड़की को लेकर पटरियों पर लेट गये। इसके बाद दोनों के ऊपर से ट्रैन गुज़र गई। किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद चारों तरफ उनके इस कार्य की सराहना की जा रही है। फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं।
