जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड में तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो फरार, लुटेरों के पास से  पिस्टल, कट्टा व लूट के जेवरात व मोटरसाइकिल बरामद | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT; ​जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड में तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो फरार, लुटेरों के पास से  पिस्टल, कट्टा व लूट के जेवरात व मोटरसाइकिल बरामद | New India Timesजिला पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के दिशा निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गये अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक मड़ियांहू एवं क्राइम ब्रांच टीम ने तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, लूट के जेवरात व चोरी की बाइक बरामद करने में कामयाबी हासिल की है जबकि दो लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए हैं।​
जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड में तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो फरार, लुटेरों के पास से  पिस्टल, कट्टा व लूट के जेवरात व मोटरसाइकिल बरामद | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ 13 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक मड़ियांहू एवं क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर की सूचना पर सीर गाँव (सीरिया) तिराहे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों राम प्रकाश उर्फ गुड्डू हरिजन पुत्र रामाधार हरिजन ग्राम चक चमरौटी थाना मड़ियांहू, संजीव यादव उर्फ गोरे पुत्र श्याम बहादुर यादव ग्राम काल्याँ पुर थाना मड़ियांहू, छोटेलाल पुत्र मोखई उर्फ मूसहू ग्राम बारे थाना जलालपुर को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरे भागने में सफल रहे।  गिरफ्तार बदमाशों के पास से कट्टा, पिस्टल व लूट के सोने-चांदी के जेवरात बरामद की गयी। सख्ती से पूछताछ करनेरपर लुटेरों ने पुलिस को बताया कि हम लोगों द्वारा थाना रामपुर व मड़ियांहू में कई लूट की घटनायें की गयी है और हम लोग लूट के सामान को भदोही में बेचने जा रहे थे। साथ ही आरोपियों ने बताया कि 20 जून को टेकारडीह गांव के पास से 1.500 किग्रा चांदी व 10 ग्रा सोना सोनार से लूटी थी,  जिसके सम्बन्ध में थाना मड़ियांहू में मु० अ० सं० 515/17 धारा 392, 506, 411 पंजीकृत है। साथ ही थाना रामपुर के अंतर्गत मनापुर नदी के पास से 3 किग्रा चांदी व 49 ग्राम सोने की लूट की थी जिसके संबध में मु० अ० सं० 452/17 धारा 392, 506, 427, 411 IPC पंजीकृत है जिनका अनावरण किया गया।

बदमाशों को  गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ नरेंद्र कुमार सिंह थाना मड़ियांहू व इनकी टीम, उ० नि० शाशिचंद्र चौधरी प्रभारी स्वाट क्राइम ब्रांच व इनकी टीम शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version