राष्ट्रीय योजना स्वयंसेवकों के लिए जिला स्तरीय बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय योजना स्वयंसेवकों के लिए जिला स्तरीय बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

आज दिनांक 11 फरवरी 2022 को शासकीय महाविद्यालय मनावर में राष्ट्रीय योजना स्वयंसेवको के लिए “जिला स्तर बाल संरक्षण” विषय पर यूनिसेफ और आवाज एनजीओ द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत धार एवं बड़वानी जिले के 13 महाविद्यालय के 39 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आवाज एनजीओ की समनव्यक आसमा खान एवं गुंजन मेहंदिस्ता ने बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न एवं पॉस्को एक्ट पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम एस अजनार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.के.एस.वास्केल, डॉ. जे पी पाटीदार द्वारा मॉं सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्या अर्पण के साथ किया गया । कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य एम एस अजनार एवं शा. महावि. बडवानी डॉ आर एस मुजाल्दा जिला संगठक रा से यो ने अपने विचार व्यक्त किये प्रो सुरेश कवचे द्वारा रा से यो गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस अधिकारी डॉ.नीरज चौहान एवं आभार डॉ मनोज पाटीदार द्वारा माना गया। कार्यक्रम में डॉ.अशोक कुमार बघेल, डॉ.जी.एस.वास्केल, प्रो.सेवन्ता मुवेल, प्रो.विष्णु बर्मन, डॉ.पूजा शर्मा, डॉ.जितेन्द्र सोलंकी, प्रो.ज्योति बरफा, प्रो अजय सोलंकी, डॉ एस एस गोखले एवं समस्त महाविध्यालय परिवार उपस्थित रहा।  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version