भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि | New India Times

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा संगठन द्वारा शुक्रवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्तिथ वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भोला सोनी ने पं. दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल जी ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के लोगों के लिए समर्पित कर दिया. उनमें राजनेता, विचारक और कुशल संगठनकर्ता तीनों का समावेश था। हर वर्ष दीनदयाल जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाती है , भाजपा संगठन कार्यकर्ता आधारित पार्टी है , कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही साल भर पार्टी की गतिविधियों का संचालन होता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन द्वारा समर्पण निधि भी समर्पित की गई व स्वयं पालाचौरई पहुँचकर बूथ स्तर पर समर्पण निधि संग्रहित की. कार्यक्रम में उपस्तिथ कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया , इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल के सभी पदाधिकारी, मातृशक्ति व जनप्रतिनिथि उपस्तिथ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version