मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक आरोपी सलमान पिता मासूक अली अमृत 27 साल वार्ड क्रमांक 4 पुराना पावर हाउस जोके वार्ड क्रमांक 9 आटा चक्की के पास दातला में धारदार हथियार से आने जाने वाले लोगों को धमका रहा था, पुलिस को सूचना मिलते ही पहुंच कर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल पहुंचाया गया. जुन्नारदेव थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामचीन क्राइम मास्टर सलमान पर 10 से अधिक चोरी, मारपीट, एसटीएससी, पूर्व में भी 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. आरोपी को जेल पहुंचाया गया है. इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के निर्देशानुसार प्रधान आरक्षक नितेश रघुवंशी, आरक्षक संदीप द्वारा आरोपी को लाया गया और मामले की जांच प्रधान आरक्षक नितेश रघुवंशी द्वारा की जा रही है. क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिससे अपराधियों में अफरा-तफरी का माहौल है।
