संदीप शुक्ला, श्योपुर, NIT;
डायल 100 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक महिला को फांसी पर लटकने से बचा लिया। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने बताया कि क्रेसर कोलोनी में रहने वाली राधा 23 बर्ष पत्नी रिंकू शर्मा को ससुराल वाले मायके नही भेज रहे थे , परिणाम स्वरुप राधा ने अपने आपको कमरे मे बंद कर लिया। सास शायद उसके इरादे को भांप गयी थी। उसने तत्काल 100 नम्बर पर फोन किया। फंदा राधा ने गले में जैसे ही डाला पुलिस ने तत्काल दरवाजा तोड़कर उस महिला की जान बचा ली। थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही है।
