वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश व डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने, अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन-पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीमें 31 मार्च तक जिलेभर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
डीईओ कुलदीप दिनकर ने बताया कि मंगलवार को जनपद में दबिश में कुल 15 अभियोगो को पंजीकृत हुए। 525 लीटर अवैध कच्ची शराब व 5500 किग्रा लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के आदेश पर आबकारी निरीक्षकों ने आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण में दुकानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही मिली।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार को जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार क्षेत्र 1 सदर खीरी मय स्टाफ ग्राम देवकली कॉलोनी थाना फरधान में दबिश दी। दबिश में भारी मात्रा में कच्ची शराब एवं लहन बरामद हुई, मौके पर लहन को नष्ट कर दिया, आबकारी निरीक्षक रुद्र कांत मिश्र क्षेत्र 2 मोहम्मदी ने मय स्टाफ ग्राम पालचक, बौधनिया थाना मोहम्मदी में दबिश, मौके पर एक अभियुक्त को कच्ची शराब तस्करी में गिरफ्तार किया। इसके बाद क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने ग्राम औरंगाबाद थाना मैगलगंज में दबिश दी, आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार क्षेत्र 3 निघासन मय स्टाफ द्वारा ग्राम हुलासीपुरवा, नौगावां, सुरजीपुरवा थाना निघासन में दबिश दी, आबकारी निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया खीरी एवं उपनिरीक्षक अनिल राजपूत के साथ मय स्टाफ संयुक्त रूप से ग्राम पतवारा थाना पलिया में दबिश दी। दबिश में भारी मात्रा में लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह क्षेत्र 5 गोला खीरी मय स्टाफ ग्राम पुनर्भुग्रांट, कालीचरणपुर, द्वारिकागंज, जहानपुर, भिसौरिया थाना गोला में दबिश, दबिश के दौरान कच्ची शराब सहित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
