वाणिज्य विभाग में बजट पर हुई चर्चा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वाणिज्य विभाग में बजट पर हुई चर्चा | New India Times

एस0एस0 कॉलेज के वाणिज्य विभाग में ‘‘बजट पर चर्चा ‘‘ का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अनुराग अग्रवाल ने स्वागत संबोधन देते हुए अतिथियों का स्वागत किया और मुख्य वक्ता डॉ0 एन0 एल0 शर्मा, पूर्व प्राचार्य, बरेली कॉलेज बरेली को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 के0 के0 वर्मा और जागृति गुप्ता ने डॉ0 शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट किया। डॉ0 शर्मा ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि एक अच्छा बजट वह होता है जो जनता की आय, बचत और जीवन स्तर को बढ़ाए और देश में रोजगार तथा सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने में भी समर्थ हो। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से वर्तमान बजट एक विकासवादी बजट है। इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षा संकाय की अध्यक्ष डॉ मीना शर्मा ने कहा कि डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना बजट में उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम है। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह बजट देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में सफल होगा। आर्य महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के डॉ0 आशीष गोयल ने कहा कि बजट में लघु एवं स्थानीय उद्योगों के विकास की अच्छी संभावनाएं हैं। कु0 ब्रज लाली के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ0 गौरव सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। बजट चर्चा में छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त डॉ0 विजय तिवारी, डॉ0 जगदीश कुमार, डॉ0 अजय कुमार वर्मा, डॉ0 संतोष प्रताप सिंह, डॉ0 सचिन खन्ना, डाॅ0 रूपक श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार वर्मा, कु0 अपर्णा त्रिपाठी, कु0 प्रतीक्षा मिश्रा, अंकुर अवस्थी, तुषार रस्तोगी, मनीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ0 अनुराग अग्रवाल ने अवगत कराया कि 26-27 फरवरी को ‘‘बजट में आर्थिक विकास की संभावनाएं व अवसर‘‘ विषय पर वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version