आजाद वार्ड क्रमांक 23 में मनाया गया अन्न उत्सव | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आजाद वार्ड क्रमांक 23 में मनाया गया अन्न उत्सव | New India Times

आजाद वार्ड क्रमांक 23 के शासकीय उचित मूल्य की दुकान जनता भंडार के संचालनकर्ता साजिद खान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत दो दो माह कुल 4 माह का राशन 02 माह का कोविड का मुफ्त एवं 02 माह का मासिक इस प्रकार कुल 4 माह का राशन प्रति युनिट 05 किलो जनता भण्डार आजाद वार्ड क्रमांक 23 बुरहानपुर से वितरण किया जा रहा है तथा पूर्व माहों में भी नियमित रूप से मुफ्त राशन वितरण का कार्य किया जाता रहा है। संचालन करता श्री साजिद खान ने यह भी बताया कि आज उचित मूल्य शासकीय राशन दुकान आजाद वार्ड क्रमांक 23 पर अन्न उत्सव मनाया गया, जिस में भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अता उल्ला खान,बूथ अध्यक्ष रिजवान खान, श्रीमती रानी वादे संयोजक आजाद वार्ड, मो.जमील, मो. शकील एवं वार्ड के टैक्स मोहररीर अतहर अंसारी सहित वार्ड हितग्राही मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version