अल्पसंख्यक विकास समिति के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अल्पसंख्यक मामलात के मंत्री सालेह मोहम्मद से मिलकर दिया ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अल्पसंख्यक विकास समिति के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अल्पसंख्यक मामलात के मंत्री सालेह मोहम्मद से मिलकर दिया ज्ञापन | New India Times

धौलपुर जिले की अल्पसंख्यक विकास समिति टीम के सदर जनाब शहजाद जल मानी, सचिव हाजी अजमेरी जी, उपाध्यक्ष अनवर अहमद, जावेद बेग, रईस फारुकी का डेलिगेशन जयपुर में जनाब रोहित बोहरा जी के साथ अल्पसंख्यक मामलात कैबिनेट मंत्री जनाब सालेह मोहम्मद के पास सचिवालय में मिला. समिति ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने के लिए ज्ञापन दिया. समिति को कैबिनेट मंत्री और रोहित बोहरा जी ने चारदीवारी बनाने और हॉस्टल बनाने हेतु बजट पास कराने के लिए आश्वासन दिया तत्पश्चात माननीय रोहित बोहरा उच्च शिक्षा मंत्री जनाब राजेंद्र यादव जी के पास मिलने पहुंचे और उनको भी समिति ने कालेजों में उर्दू संकाय की शुरुआत करने के लिए ज्ञापन दिया. उनके द्वारा प्रयासरत आश्वासन दिया गया. माननीय रोहित बोहरा जी ने समिति के डेलिगेशन को खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरा आप लोगों के साथ भरपूर सहयोग रहेगा. समिति द्वारा अल्पसंख्यक मामलात मंत्री को साफा पहना कर अभिनंदन किया गया और रोहित बोहरा जी ने बहुत खुशी जाहिर की कि धौलपुर का डेलिगेशन मेरे पास कुछ लेने के लिए पहली बार आया इसको मैं हर संभव पूरा करने की कोशिश करूंगा. विकास समिति धौलपुर एवं मुस्लिम समाज माननीय रोहित बोहरा जी एवं कैबिनेट मंत्री जी का अभिनंदन एवं शुक्रिया अदा करता है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version