बहराइच में शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच में शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र | New India Times

उत्तर प्रदेश के बहराइच में नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन कलेक्ट्रेट पहुंचकर 3 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 अंतर्गत नामांकन के चौथे दिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 282 बलहा से शिवसेना से श्रीमती रिंकू साहनी, 283 विधानसभा नानपारा से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार माधुरी वर्मा व 288 विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी से गौरव वर्मा द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। कलेक्ट्रेट तक समर्थकों संग पहुंचे उम्मीवारों को नामांकन स्थल तक जाने की प्रशासन ने अनुमति दी। वहीं नामांकन कराने के चौथे दिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284 मटेरा, 285 महसी, 286 बहराइच सदर व 287 पयागपुर के लिए किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

By nit

Exit mobile version