मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध महुआ शराब 08 लीटर प्लास्टिक की कुप्पी में ले जाते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संगम गोलाई से पकड़ा. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संगम गोलाई से एक व्यक्ति को प्लास्टिक की कुप्पी ले जाते हुए देखा गया जिसकी सूचना पुलिस को मिली. मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को रोका और तलाशी ली गई जिसमें महुआ की शराब निकली। शराब जप्त कर उक्त व्यक्ति को थाने लाए जिसमें पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश पिता चैतू कवरेती वार्ड नंबर 13 निवासी बताया जिसके विरुद्ध पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत मामला कायम किया गया।
