सीकर एसीबी ने दो दिन में दो भ्रष्टाचारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

सीकर एसीबी ने दो दिन में दो भ्रष्टाचारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

भ्रष्टाचार को बढावा देने वाले भ्रष्ट कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार करके उनको जैल भेजने का रिकार्ड कायय करने वाली राजस्थान एसीबी द्वारा लगातार कार्यवाही करने से प्रदेश भर हलचल मची हुई है लेकिन फिर भी भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
एसीबी की सीकर इकाई द्वारा लगातार कल ओर आज दोनों दिन जिले की फतेहपुर तहसील के पंजीयन बाबू व लोसल नगरपालिका के बाबू को पंद्रहसो व पांच हजार की रिश्वत लेते उप पुलिस अधीक्षक जाकीर अख्तर के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही करके रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सीकर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले की लोसल नगर पालिका में भूमि शाखा के वरिष्ठ सहायक विशाल को ₹5000 की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है रिश्वत की राशि पट्टा बनाने की एवज में ली जा रही थी एसीबी के डीएसपी जाकिर अख्तर ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया पट्टा बनाने की सरकारी रेट ₹18100 थी ऊपर से ₹5000 की रिश्वत राशि की भी मांग की गई थी परिवादी ने इसकी सूचना एसीबी में दी एसीबी ने सत्यापन के बाद भूमि शाखा के वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की जांच मे विशाल माथुर के पास 27660 रुपये की अतिरिक्त राशि भी एसीबी को मिली है।
इसके अतिरिक्त कल एसीबी की सीकर इकाई ने जिले की फतेहपुर तहसील के पंजीयन बाबू उदयसिंह को भी पंद्रह सो रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार करके आज न्यायालय मे पैश किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version