मिट्टी खनन माफियाओं ने ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मिट्टी खनन माफियाओं ने ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला | New India Times

हैदराबाद थाना क्षेत्र के कन्धरापुर में पुलिस की मिलीभगत से कई दिनों से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बांसगांव छोटे भैय्या को दी। जिसके चलते ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिट्टी खनन कर रही मशीन को रोकने के लिये मौके पर गये तो ग्रामीणों व प्रधान को जेसीबी चालक के द्वारा जेसीबी मशीन से कुचलने की कोशिश की गई। जिसके चलते ग्राम प्रधान ने हैदराबाद पुलिस सहित सभी खनन के अधिकारियों व प्रशासन के अधिकारियो को घटना की जानकारी दी लेकिन कोई भी सरकारी कर्मचारी व पुलिस मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे यही प्रतीत होता है कि खनन माफियाओं पर पुलिस के मिले होने के संकेत सही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक कुभ्भी के अंतर्गत ग्राम बांसगाव ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान सोमनाथ मिश्र उर्फ छोटे भैया ने बताया कि वह 30/1/2022 की रात लगभग 9 बजे गोला से अपनी कार से वापस अपने गांव को आ रहे थे तभी मिट्टी खनन माफिया कुलदीप सिंह. विजय मिश्रा, अश्वनी वर्मा व कुछ अज्ञात लगभग एक दर्जन हमलावरों ने प्रधान के ऊपर जानलेवा हमला कर फायर झोंक दिया। किसी तरह प्रधान अपनी जान बचाकर भागे और फिर फोन कर हैदराबाद थाना प्रभारी प्रभातेश श्रीवास्तव को घटना की जानकारी दी. इस पर थाना प्रभारी ने पीड़ित सोमनाथ मिश्रा से कहा कि थाने पर आकर घटना की जानकारी दो। इसके बाद अगली सुबह पीड़ित सोमनाथ मिश्रा ने पुलिस को एक लिखित तहरीर देकर खनन माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की है । वहीं हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक से जब इस घटना जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा। फिलहाल पीड़ित काफी डरा सहमा है. अब देखना यह है की हैदराबाद पुलिस इन खनन माफियाओं पर कार्रवाई कब तक करती है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version