पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सोमवार को के पुतला दहन में आग से बुरी तरह झुलसे एसआई दीपक गौतम की हालत नाजुक है इसलिए दीपक काे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। दीपक को लेकर एंबुलेंस से पुलिस कर्मी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। दीपक का इलाज यहां एक निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसलिए एसपी ने वरिष्ठ डॉक्टरों से राय लेकर दीपक को दिल्ली भेजा है जिससे दीपक का अच्छा उपचार हो सके और वह जल्द से जल्द रिकवर हो सके।
एसआई दीपक पुतला दहन के दौरान करीब 45 फीसद जल गए थे खासतौर से उसका चेस्ट जला है इसलिए उसकी स्थति नाजुक बनी हुई है। यही वजह है कि बुधवार को उसे समुचित उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया है। यहां बता दें कि सोमवार को हजीरा मंडी को इंटक मैदान में भेजे जाने का विरोध पुतला जला कर किया गया था। आंदोलन के दौरान एसआई गौतम जब पुतले को बचा रहे थे तो छीना झपटी में उनके कपड़ों में आग लग गई। झुलसे एसआई दीपक गौतम को साईं बाबा मंदिर के पास स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। एसआई की छाती झुलस जाने के कारण हालत नाजुक बताई जा रही है।
