समस्या समाधान परिवार ने स्व.पंडित नानक चंद्र अग्निहोत्री की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

समस्या समाधान परिवार ने स्व.पंडित नानक चंद्र अग्निहोत्री की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि | New India Times

समस्या समाधान परिवार द्वारा नगर गौरव ईमानदारी की मिसाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित नानक चंद अग्निहोत्री की 37वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया है।
इस मौके पर सर्वप्रथम संगठन के लोगों के द्वारा नानक पार्क की धुलाई व सफाई की तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर टिका-वंदन पुष्प अर्पण के साथ माल्यार्पण किया गया।
नगर में नानक बाबा के नाम से विख्यात ईमानदारी के पुरोधा 1966 से 1971 तक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर रहे, उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व सफाई के साथ-साथ रोजगार के लिए भी कई सराहनीय कार्य किए।
ईमानदारी की मिसाल के तौर पर यह कहा जाता है कि उन्होंने कभी भी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर मौजूद रहते हुए दस्तखत के लिए नगर पालिका की स्याही का प्रयोग नहीं किया।
इस मौके पर संचालक रजनीश गुप्ता ने कहा कि अपने क्षेत्र के पुरोधाओं को युवाओं के दिलों प्रेरणा स्रोत बनाए रखने के लिए जो भी प्रयास किए जा सकते हैं समस्या समाधान परिवार सदैव करता रहेगा क्योंकि इंसान के सदैव अच्छे कार्यों को ही याद किया जाता है।
इसलिए हमें सदैव ईमानदारी के साथ सामाजिक हित के कार्यों में हिस्सेदारी निभाते रहना चाहिए।
सह संचालक कृषांग गुप्ता ने कहा कि नानक बाबा के कार्यकाल में बनी सब्जी मंडी मार्ग को 46 साल बाद 2018 में पुनः बनाया गया तो उसे काफी प्रयास के बाद में भी जब तोड़ा ना जा सका तो उसके ऊपर से ही रोड का निर्माण करा दिया गया। इस तरह के मजबूत निर्माण कार्य आज के भ्रष्टाचारी समय में मुमकिन तभी हो सकता है जब कोई नानक बाबा के पद चिन्हों पर चल निर्माण कार्य कराएगा। समस्त सहयोगियों ने नमन करते हुए सदैव अपने हृदय में बताएं रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर चंद्र प्रकाश मौर्य, दिलीप निषाद, आशीष जायसवाल, जुनैद अहमद इराकी, राहुल गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version