अबरार अहमद खान/जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस को अधिक जनोन्मुखी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से थानों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए फीडबैक के माध्यम से थानों को रैंकिंग देने की व्यवस्था लागू की गई है जिसके लिए थाने आने वाले आगंतुकों से फीडबैक लिए जाने की व्यवस्था की गई है जिसमें उनसे थाने में उनके साथ हुए व्यवहार एवं उनकी समस्या की सुनवाई तथा संतुष्टि के संबंध में पूछा जाकर थानों को रैंकिंग दी गई है। जनोन्मुखी पुलिस कार्यप्रणाली के अंतर्गत पुलिस उत्तरदायित्व बढ़ाने हेतु तथा जनता की अपेक्षओं पर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु पुलिस आयुक्त प्रणाली के अंतर्गत यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
माह जनवरी के दूसरे पक्ष में थाना श्यामला हिल्स प्रथम, थाना मंगलवारा द्वितीय तथा थाना चूनाभट्टी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है एवं रैंकिंग में अंतिम स्थान पर क्रमशः तीन थाने- थाना छोला मंदिर, थाना बजरिया एवं थाना अशोका गार्डन रहे। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले थानों के थाना प्रभारियों को क्रमशः नगद पुरुस्कार 1000/-, 750/- एवं 500/- रु की राशि से पुरुस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त रैंकिंग में अंतिम स्थान पाने वाले थानो के जोनल उपायुक्तों को निर्देश दिये कि उनके अंतर्गत आने वाले थानो की कार्यप्रणाली की समीक्षा एवं परीक्षण कर थानो में सुधार कराने का प्रयास करें। यह व्यवस्था केंद्रीयकृत रूप से पुलिस आयुक्त नगरीय कार्यालय में लगातार जारी रहेगी जिसमें पाक्षिक रूप से थानों को रैंकिंग दी जाएगी।
