धरना दे रहे सब्जी विक्रेताओं को खदेड़ कर निगम ने जेसीबी मशीन चलाकर तोड़ी 70 साल पुरानी सब्जी मंडी, विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता फूलबाग पर जला रहे थे सरकार का पुतला, एसआई दीपक गौतम झुलसे | New India Times

गुलशन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

धरना दे रहे सब्जी विक्रेताओं को खदेड़ कर निगम ने जेसीबी मशीन चलाकर तोड़ी 70 साल पुरानी सब्जी मंडी, विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता फूलबाग पर जला रहे थे सरकार का पुतला, एसआई दीपक गौतम झुलसे | New India Times

70 साल पुरानी हजीरा सब्जी मंडी को प्रशासन ने सोमवार सुबह नगर निगम व पुलिस प्रशासन की मदद से जमींदोज कर दिया है। सुबह 6 बजे पुलिस ने धरना दे रहे सब्जी विक्रेताओं को वहां से खदेड़ा और फिर नगर निगम ने जेसीबी मशीन मंडी में दौड़ा दी। कुछ ही देर में मंडी समतल जमीन में बदलती गई। यहां मंडी में तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेसी नेता सुनील शर्मा वहां पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया तभी तत्काल पुलिस हरकत में आकर कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया और कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब 20 दिन से यह मंडी राजनीति का अखाड़ा बनी हुई थी। अब यहां पार्किंग और कोचिंग सेंटर आकार लेगा। मंडी में व्यापार करने वालों को हजीरा इंटक मैदान में स्थापित किया गया है।

धरना दे रहे सब्जी विक्रेताओं को खदेड़ कर निगम ने जेसीबी मशीन चलाकर तोड़ी 70 साल पुरानी सब्जी मंडी, विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता फूलबाग पर जला रहे थे सरकार का पुतला, एसआई दीपक गौतम झुलसे | New India Times

यहां सब्जी मंडी में विभिन्न कारोबार करने वाले छोटे-बड़े दुकानदारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पखवाड़े से प्रदर्शन जारी रखा हुआ था। यह लोग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मिल चुके थे, लेकिन प्रशासन उन्हें हटाने पर अडिग था। इसी कारण पुलिस की मदद से 12 जनवरी को इन सब्जी कारोबारियों को वहां से हटाकर इंटक मैदान में भेज दिया गया था। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में यहां हंगामा और धरना जारी रहा है। सोमवार सुबह अचानक प्रशासन के लोग बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सब्जी मंडी के स्थाई और अस्थाई चबूतरों को तोड़ दिया। अब वहां पूरी तरह से समतल मैदान कर दिया गया है। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा और माटू यादवको पुलिस ने सुबह ही उठा लिया था। जिससे हंगामा न हो। काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद था.

विरोध में ग्वालियर फूलबाग पर हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बड़ा हादसा हुआ। कांग्रेसी नेता सुनील शर्मा की गिरफ्तारी से आक्रोशित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार का पुतला जला रहे थे। जानकारी के अनुसार पुतला दहन के बीच एसआई ने पुतला छीनने की कोशिश की थी, जिसके कारण एसआई गंभीर रूप से झुलस गए। एसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान गुस्साई पुलिस ने लाठी भी लहराई जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया।
सभी गिरफ्तार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अस्थाई जेल पीटीएस तिगरा भेजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version