जिंदगी और मौत का कोई भरोसा नहीं: चाय पीते-पीते हुई एक व्यक्ति की मौत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिंदगी और मौत का कोई भरोसा नहीं: चाय पीते-पीते हुई एक व्यक्ति की मौत | New India Times

झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील कार्यालय में कुछ काम से आए एक व्यक्ति की चाय की दुकान पर चाय पीते-पीते ही मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार पेटलावद के ग्राम चारनपुरा निवासी नानजी डामर किसी कार्य से पेटलावद तहसील न्यायालय आया था
और अपने साथियों के साथ बैठ कर चाय की दुकान पर चाय पी रहा था कि देखते ही देखते नानजी अचानक बैठा और बैठते ही जमीन पर गिर गया, साथ वालों ने उसको उठाने की कोशिश की लेकिन नानजी नहीं उठा पाया। डॉक्टरों द्वारा जांच करने पर पता चला कि नानजी की मौत हो चुकी है।

जानकारी मिलने पर परिजन विलाप करते हुए पहुँच गए। बताया जा रहा है कि नानजी एकदम स्वस्थ था और सुबह काम से पेटलावद के लिए निकला था लेकिन मौत ने उसे वापस घर नहीं लौटने दिया. भगवान ही जाने उसके खेल!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version