संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान में जिला संगठन प्रभारी ने चार विधानसभा के मंडल अध्यक्ष व विस्तारकों की ली बैठक | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान में जिला संगठन प्रभारी ने चार विधानसभा के मंडल अध्यक्ष व विस्तारकों की ली बैठक | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को प्रदेश भाजपा द्वारा संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। 20 जनवरी से शुरू हुए बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत विस्तारक लगातार दिन रात बूथों पर पहुंच कर संगठन द्वारा दिये गये उक्त कार्य को पूर्ण करने में जिले के हर एक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। विस्तारक योजना के तहत सोमवार को जिले की धार, बदनावर, सरदारपुर, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष व विस्तारकों की बैठक में भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, विधायक श्रीमती नीना वर्मा द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा महापुरषों पर पुष्पमाला व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि जिले के सभी कार्यकर्ता में मेहनत से आज धार जिला बूथ विस्तार अभियान में प्रथम पायदान पर है यह अभियान 5 फ़रवरी तक बढ़ाया गया है हम सभी और मेहनत कर समय से पहले कार्य पूर्ण कर लें यही कुशाभाऊ ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री श्याम बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता का आज बूथ विस्तारक अभियान में किया गया कार्य कल नींव का पत्थर साबित होगा। बूथ विस्तारक का मतलब ही है हमें प्रत्येक बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाना।
उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए आव्हान किया की अगर कोई पात्र हितग्राही किसी योजना से वंचित है तो उसे उस योजना का लाभ दिलाने के ठोस प्रयास करे। बूथों पर बूथ समिति, पन्ना समिति, पेज प्रभारी के साथ गाइडलाइन का पालन करते हुए सदस्यों के साथ बैठकें की जाएं। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ सन्नी रिन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय, देवेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी, जिला मंत्री पवन कुशवाह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल विस्तारक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version