लोकायुक्त की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लोकायुक्त की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

विकास खंड चिकित्सा अधिकारी आर.आर. सिंह को आज लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है. डीएसपी दिलीप सिंह झरबडे ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग में लगी दो बोलेरो वाहन के बिल भुगतान दिसंबर माह से नहीं किया गया था जिसका बिल भुगतान के लिए प्रार्थी सोहन श्रीवास चौरई निवासी से प्रतिमाह ₹15000 की डिमांड की जा रही थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त की गई और तय समय पर लोकायुक्त टीम ने रिश्वत खोर बीएमओ डॉ आर आर सिंह को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया जिसमें लोकायुक्त को सफलता मिली। आज डिमांड के मुताबिक ₹10000 की रिश्वत लेते हुए बीएमओ राजीव रंजन सिंह को लोकायुक्त की टीम ने धर दबोचा. इस कार्यवाही में डीएसपी दिलीप झरबड़े, इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह दीवान, स्वप्निल दास, अजय विष्ट, गोविंद शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version