गौशाला में बड़ी संख्या में गायों की लाशें मिलने से फैला आक्रोश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

गौशाला में बड़ी संख्या में गायों की लाशें मिलने से फैला आक्रोश | New India Times

भोपाल के बैरसिया में उस वक़्त आक्रोश का माहौल पैदा हो गया जब एक गौशाला में बड़ी संख्या में गायों की लाशों के मिलने का मामला सामने आया।
मिली जानकारी के अनुसार बैरसिया में वसई स्थित बीजेपी नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य द्वारा गौशाला संचालित किया जा रहा है।जिस में अनगिनत मृत्यु गायों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गऐ। बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्‌ठा हो कर हंगामा करने लगे। जब इस की भनक भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को लगी तो वह प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच हो, सच्चाई सामने आये और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। वहीं कलेक्टर का कहना है कि गौशाला का संचालन प्रशासन ने अपने हाथ में लिया है। गायों की मौत की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए की गायों की मौत का कारण जानने के लिए कुछ गायों के शवों का परीक्षण कराया जाए। कलेक्टर लवानिया के साथ जिला पंचायत सीईओ विकास मिश्रा, जनपद सीईओ और स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version