नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बंद आलीशान बंगले के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 10 तोला सोने के जेवरात व 4 लाखों रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया.
सभी नागरिक अपने इलाकों में टीमें बनाकर खुद रात की गश्त की आदत डाल लें ताकि इलाके के घरों में से अगर कोई निवासी किसी निजी काम से अपने घर को ताला लगाकर किसी दूसरे शहर गया है तो उसकी गैर मौजूदगी में बंद घर को सेंधमारी से बचाया जा सके. यह सुझाव आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन की ओर से अपील के रूप में जनता तक पहुंचाया जा सकता है. इसका कारण यह है कि 26 जनवरी को IDBI बैंक के ATM से 13 लाख रुपये उड़ाने के बाद 29 जनवरी की सुबह अज्ञात चोरों ने पुराने जामनेर के नगरखाना इलाके के आलीशान घर में सेंध लगाकर लाखों रुपयों के जेवर उड़ा लिए हैं. मोहन भुवन के मालिक विनोद लोढ़ा सहपरिवार किसी काम से शहर के बाहर गए जाते हुए घर के लोहे के दरवाजे को ताला लगाया था. 29 जनवरी की सुबह पड़ोसियों ने देखा कि ताला तो खुला है लोढ़ा इतनी जल्दी वापस भी आ गए. वैसे गली मोहल्ले में भाईचारे और अपनेपन की कोई कमी नहीं होती, पड़ोसियों ने कुशल मंगल जानने की कोशिश की तो पता चला कि लोढ़ा तो घर वापस आए ही नहीं, अभी तो अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में सेंध लगाई है. लोगों ने लोढ़ा को मामले की जानकारी दी. मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद सेंधमारी की घटना की आधिकारिक पुष्टि हुई. ATM सेंधमारी की घटना की तरह इस बार भी मीडिया को फोटो कवरेज से दूर रहना पड़ा. संभागीय पुलिस अधिकारी भारत काकड़े ने घटनास्थल का मुआयना किया जिसमें आसपड़ोस के CCTV की पूछताछ हुई पर इस इलाके में दूर दूर तक कोई CCTV नहीं है. अज्ञात चोरों ने घर के अंदर की टिन की अलमारी को तोड़कर उसमें से 10 तोले तक के सोने के जेवर और 4 लाख रुपए नगद उड़ाए ऐसी जानकारी मिली है. वारदात के बाद जामनेर पहुँचे मकान मालिक लोढ़ा की शिकायत पर जामनेर थाने में अनजान चोरों के खिलाफ धारा 454, 457, 380 तहत मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने प्राथमिक जांच आरंभ कर दी है.
