सफाई के दौर में कचरे का अंबार, मानो ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान आया ही ना हो... | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सफाई के दौर में कचरे का अंबार, मानो ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान आया ही ना हो... | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी में कचरे का अंबार लगा हुआ है. शासन प्रशासन द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है पर ग्राम पंचायत को देखने में लग रहा है कि वहां तक स्वच्छता अभियान पहुंचा ही नहीं है. कोविड-19 महामारी के इस दौर में भी स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखा जा रहा है जिससे आने जाने वाले लोग सहित आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्राम पंचायत के नागरिकों ने बताया कि जिम्मेदार द्वारा अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जाता जिससे हम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. जिम्मेदारों की मांग है कि ध्यान देकर कचरा साफ किया जाए किया जाए जिससे कि ग्राम पंचायत स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत दिखाई दे और कचरे बदबू से निजात मिल सके.कोविड-19 महामारी सहित स्वच्छता को बहुत महत्व दिया जाता है लेकिन ग्राम पंचायत इसके विपरीत दिखाई दे रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version