हत्यारे सांड से शहरवासी भयभीत, समाजसेवी ने किया पहल, प्रशासन ने उठाये हाथ | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

हत्यारे सांड से शहरवासी भयभीत, समाजसेवी ने किया पहल, प्रशासन ने उठाये हाथ | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव में हत्यारे सांड से शहरवासी भयभीत एवं दहशत में हैं। यहां पर कई सांड शहर में घूमते रहते हैं और लोगों को चोटिल कर देते हैं। पिछली दिनों सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. बताया गया कि, सांड ने अपने सींग से उस व्यक्ति के शरीर में भोंक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई! ऐसे हत्यारे सांड से कहलगांव शहर के लोग काफी भयभीत एवं दहशत में हैं.

बाजार में लोग हमेशा भयभीत और दहशत में रहते हैं कि ना जाने कब किसे सांड उठाकर पटक दे, चोटिल कर दे, सींग भोंक कर हत्या कर दे.

वहीं प्रशासन इस पर गंभीर नहीं हैं. हद तो तब हो गई जब नगर पंचायत प्रशासन ने अपने पत्र में यहां के एक समाज सेवी को इस पर काबू पाने के लिए आग्रह किया।

कहा जा रहा है कि सांड ने कई लोगों की हत्या की है। इसके अलावा अनेक महिला- पुरुष, बच्चे इससे दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं, चोटिल हुए हैं.

इस संबंध में समाजसेवी छोटू पांडेय ने बताया कि, उसने कई सांड को रेस्क्यू किया है।

कहलगांव नगर परिवार ग्रुप के एडमिन भरत कुमार रुंगटा ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन हत्यारे सांड पर काबू नहीं पा सकती है और एक समाजसेवी को पत्र लिखती है उस पर काबू पाने के लिए। श्री रुंगटा ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन लोगों से टैक्स लेती है। सरकार का भारी- भरकम फंड भी होता है बावजूद इसके यह कुछ नहीं कर पाती है और समाजसेवी को पत्र लिखती है इस पर काबू पाने के लिए तो क्यों ना समाज सेवी को भी नगर चलाने की जिम्मेदारी दे दी जाए।

वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार सरसहाय ने कहा कि, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा इस पर काबू पाने के लिए टेंडर भी निकाला गया था लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी की उदासीनता से यह नहीं हो पाया।

आपको बताते चलें कि कहलगांव में रोड की समस्या एवं अन्य कई गंभीर समस्याएं हैं। इस पर पूछे जाने पर श्री सरसहाय ने आरोप लगाया कि प्रशासन यहां की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। जहां से पैसा आता है उसी पर गंभीर होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version