पूर्व राज्य मंत्री सगीर खान ने राज्य मंत्री जाहिदा खान का किया स्वागत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पूर्व राज्य मंत्री सगीर खान ने राज्य मंत्री जाहिदा खान का किया स्वागत | New India Times

गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दो दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंची राज्यमंत्री जाहिदा खान का पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान ने अपने निवास बोम्बे ब्लू रेस्टोरेंट्स एंड सना होटल में एक इस्तकबाल प्रोग्राम का आयोजन कर किया. पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान द्वारा राज्य मंत्री जाहिदा खान का मुकुट, माला व शाल ओढ़ाकर कर इस्तकबाल किया गया. इस प्रोग्राम में बतौर अतिथि बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, सुमावली मुरैना विधानसभा के पूर्व विधायक नीटू सिंह, जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल, पूर्व नगर परिषद सभापति नितेश शर्मा, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि निशांत चौधरी, कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा मौजूद रहे. पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान के द्वारा सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया. इस मौके पर राज्य मंत्री जाहिदा खान ने इस्तकबाल के लिए पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनका धौलपुर जिले से पुराना जुडाव रहा है और वह हमेशा धौलपुर की आवाम के विकास लिए हर संभव कार्य करती रहेंगी. इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान ने राज्य मंत्री जाहिदा खान व सभी अतिथियों और तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रोग्राम में तशरीफ़ लाने के लिए शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतहर फारुकी, वक्फ बोर्ड धौलपुर अध्यक्ष मुन्ना अब्बासी, राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सदस्य सुलेमान फारुकी, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, कांग्रेस नेता भगवान सिंह कुशवाहा, भारतीय युवा कांग्रेस धौलपुर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू पंडित, युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आजाद मिर्जा, माहिर हसन रिजवी, अमान खान, गफ्फारउद्दीन एडवोकेट, शायर नूर धौलपुरी, हाजी जुम्मा खान, हाजी रशीद, मजीद खान, रहमान मिर्जा, इरफान खान, आफताब अहमद, राशिद खान, इमरान खान, बबलू खान, पार्षद निसार खान, रशीद खान, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version