शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिये 5 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिये 5 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। भोपाल सहित इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, मुरैना, सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल में संचालित इन विद्यालयों की कक्षा छठवीं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2022 है। प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी 2022 को होगी।

सहायक आयुक्त श्री बी.के. शुक्ला ने बताया कि यह परीक्षाएं समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएंगी। कक्षा पांचवी में अध्ययनरत विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in/ mptaasc के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क अथवा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जायेगा। प्रवेश हेतु प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम 3 विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राथमिकता क्रम दे सकता है।

विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक एवं उनके द्वारा अंकित प्राथमिकता क्रम के आधार पर शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध चयन हेतु पात्र होंगे। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में शिक्षण एवं आवासीय सुविधाएं नि:शुल्क है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version