जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 25/01/2022 को सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा रिलायंस फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड से लोन दिलाने के नाम पर फरियादी के साथ 58787/- रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपियों को गिरफतार किया गया है।
आवेदक शिब्बू थापा पिता हमनाथ थापा उम्र 29 साल निवासी म.न. 303 रोहित नगर बाबडियाकलां भोपाल से रिलायंस फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड से लोन दिलाने का लालच देकर विभिन्न चार्जेस (रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस, अन्य चार्जेस) के नाम से 58787/- रुपये का फ्रॉड करने की शिकायत प्राप्त हुयी थी। आवेदन का अवलोकन व प्राथमिक जाँच कर थाना क्राईम ब्रांच भोपाल में अपराध क्र. 08/2022 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपीगण दिल्ली में पीतमपुरा में काल सेंटर का संचालन करते थे जिसमें आरोपीगण जरूरतमंद लोगों से सम्पर्क कर रिलायंस प्राइवेट लिमिटेड से लोन दिलाने के नाम पर मोटी रकम ले लेते थे। आरोपीगण द्वारा जस्ट डायल से जिन लोगो को लोन की आवश्यकता होती है उसका डाटा प्राप्त करते थे। बाद में प्राप्त डाटा से उन लोगों को फर्जी सिम से कॉल लगा कर रिलायंस फाइनेंस प्राईवेट लिमिटेड से लोन दिलाने के नाम पर राजिस्टेशन फीस प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्जेस के रुप से फरियादी से अपने फर्जी खातों में रुपये डलावाकर निकाल लेते थे। आरोपीगण के द्वारा म.प्र व अन्य राज्य में करीब 280 लोगों के लोन दिलाने के नाम पर लगभग 25 लाख रुपये तक की धोखाधडी की गयी है।
सायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् तकनीकि एनालिसिस के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर कुल 03 आरोपीगण को गिरफतार किया गया। आरोपी से प्रकरण में प्रयुक्त मोबाईल फोन, लैपटाप, राउटर फर्जी सिम व खातो को जप्त किया गया है। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपियों के द्वारा मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्य के कई युवा बेरोजगारों को आरोपियों के द्वारा ठगा गया है।
पकडे गये आरोपीगणों का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड
क्र. नाम आरोपी पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड जाहिरा व्यवसाय
01 प्रशांत कुमार पाटिल —— कॉल सेंटर का संचालन ,कालिंग
02 योगेश पाल —— कॉलिंग व फर्जी सिम उपलब्ध करना
03 गौरव शर्मा —— कॉलिगं व फर्जी खाता उपलब्ध करना
पुलिस टीम- उनि. विवेक आर्य, आर.3882 शुभम चौरसिया, आर. 4020 प्रताप सिंह, आर.3117 अशीष मिश्रा, आर. 4120 रुपेश पटेल।
