गणतंत्र दिवस पर चोरों ने दी पुलिस को सलामी, ATM काटकर 14 लाख उड़ाए | New India Times

नरेन्द्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT

गणतंत्र दिवस पर चोरों ने दी पुलिस को सलामी, ATM काटकर 14 लाख उड़ाए | New India Times

25 जनवरी की रात यानी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर अज्ञात चोरों ने जामनेर के मुख्य सड़क पर स्थित IDBI बैंक के ATM को गैस कटर से काटकर करीब 13 लाख रुपए उड़ा दिए हैं. पाचोरा सड़क पर यूनियन बैंक IDBI बैंक के ब्रांच है उनके ठीक बाहर ATM भी है इसी मे से IDBI बैंक के ATM को गैस कटर से काटकर 26 जनवरी की सुबह अज्ञात बदमाशो ने 12 लाख 78 हजार रुपए उड़ा दिए. मजे की बात यह है कि जब सुबह यह मामला प्रकाश में आया तब इस वारदात को मीडिया के कैमरो से बचाने के लिए ATM का शटर बंद रखा गया जिसके कारण मीडिया को मौका ए वारदात के फोटो उपलब्ध नहीं हो सके . वारदात के 8 घंटे बाद जब पुलिसिया तामझाम मे ATM का शटर खोला गया तब जाकर घटनास्थल के फोटो मिल सके . पत्रकारो के वाट्सएप स्टेटस और फेसबुक पोस्ट से इस घटना की जानकारी आम लोगो को मिली . वैसे रात ज्ञ 11 बजे से 3 बजे तक पुलिस शहर मे गश्त पर होती है यानी ATM मे रात 3 से 4 के बीच सेंध लगाई गई होगी . पाचोरा सड़क पर कुल 3 ATM है जिन मे से 2 की सुरक्षा का प्रामाणिक प्रहरी मात्र CCTV कैमरा है जो चोरी होने को रोक तो नही सकता पर चोरी होने के बाद चोरो की पहचान साबित करने मे पुलिस की कुछ हद तक मदत जरूर कर सकता है . बैंक प्रबंधक प्रसून घोष की तहरीर पर जामनेर थाने मे अज्ञातों के खिलाफ धारा 380 , 427 तहत मामला दर्ज किया गया है .
नए थाने का लोकार्पण – दो करोड़ रुपये की लागत से बनी पुलिस स्टेशन की नई इमारत का लोकार्पण का मुहूरत आज हि का निकाला गया . संरक्षक मंत्री गुलाबराव पाटील के करकमलो से शाम 6 बजे लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ है . विदित हो कि इस इमारत के टेंडर और काम को लेकर सत्तापक्ष के पदाधिकारियो ने सरकार से व्यापक जांच की मांग कर रखी है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version