जफर खान, धारणी/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

धारणी के ग्रामीण चेंडो गांव में युवा स्वाभिमान संगठन के महाराष्ट्र प्रमुख शिवाजी केन्द्रे व पत्रकार गुड्डू भाई ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोर गरीबों विधवा व गरीब बच्चों को साड़ी, कपड़े व कंबल बांटकर अनोखी पहल की है.
कार्यक्रम में एस.के हाफिज भाई, पत्रकार जफर खान, पुलिस पाटिल राम भाऊ व उनकी पत्नी उपस्थित थे.
शिवाजी केन्द्रे ने गरीब युवाओं को कुशल कार्य व सही रास्ते पर चलने की सलाह दी व बेरोजगार युवाओं को अच्छी तरह का काम दिलाने की बात भी कही. जिसे देख युवाओं में काफी बड़ी उम्मीद जागी जिसे देख चेन्डो गांव में युवा सुवाभिमान के प्रति काफी प्यार व समान दिखाई दिया.
चेन्डो गांव में खासदर नवनीत रवि राना के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम किया गया जिसे देख चेन्डो गांव वासियों में युवा सुवाभीमान के प्रति काफी लगन दिखाई दी.

बता दें कि पिछले कई वर्षों से युवा सुवाभीमान पार्टी के शिवाजी केन्द्रे रात दिन मेलघाट वासियों के लिए कार्य रत रहे हैं साथ ही आदिवासी भाइयों के प्रति उनके लिए दिलों जान से कार्य करने वाले व रवि राना के चहेते माने जाने वाले भावी कार्यकर्ता हैं जो आदिवासी भाइयों के लिए महाराष्ट्र में कही भी कार्य करने में पीछे नहीं हटते साथ ही उनके शिक्षण के लिए व काम के लिए कुछ अच्छा करने के लिए युवा सुवाभिमान पार्टी ठोस कदम उठाएगी.
