रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर समेत पूरे झाबुआ जिले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
इसी कड़ी में मेघनगर पत्रकार संघ कार्यालय पर न्यू इंडिया टाइम्स के जिला ब्यूरो चीफ वरिष्ट पत्रकार रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी ने ध्वजारोहण किया. वहीं मध्य प्रदेश के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया के कार्यालय पर सुरेश चंद्र जैन पप्पू भैया ने ध्वजारोहण किया.
जनपद पंचायत कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला प्रेम सिंह भाबर द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
फिजियो थेरेपी सेंटर सामुदायिक हॉस्पिटल परिसर मे रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया!
रामदल अखाड़े, कोशल केंद्र, पर डॉक्टर शेलेक्क्षी वर्मा
द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
पडवाल क्लीनिक पर दवाखाने के संचालक डॉक्टर किशोर नायक के पिता नवल सिंह नायक द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
पुलिस थाने पर थाना प्रभारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ शैलेक्क्षी वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
शहादत उलूम मदरसे में मोलाना नासिर साहब द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
इसी तरह झाबुआ जिले व नगर की शासकीय अशासकीय संस्थाओं पर हर्षोल्लास के साथ तिरंगा लहराया गया!
ध्वजारोहण के दौरान मेघनगर पत्रकार संघ कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार सलीम शेरानी, निलेश भानपुरिया, जियाउल हक कादरी, भूपेंद्र बरमंडलिया, रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, फारुक शेरानी, समाजसेवी प्रेमलता भट्ट, चंदनबाला शर्मा, भरत मिस्त्री, महेंद्र सिंह सोलंकी, मोहन प्रजापत, राजेश भंडारी, ताहा बोहरा आदि पत्रकार उपस्थित रहे.
