मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एसडीएम कार्यालय जुन्नारदेव में सैकड़ों ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर एसडीएम से मांग की है कि सरपंच को पद से हटाया जाए. ग्रामीण ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बिचबेहरी के सुभान टीकू सरपंच ग्राम पंचायत में विशेष ध्यान नहीं दे रहा है तथा शराब के नशे में रहता है.

ग्राम पंचायत के 6 ग्राम में 20 पंच द्वारा सभी ग्रामीण आम जनता एक साथ बैठकर तय किया है कि सरपंच की जगह उपसरपंच को ग्राम पंचायत प्रधान का चार्ज दिया जाए जिससे ग्रामीण जनों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े क्योंकि मनरेगा व अन्य विकास कार्य के लिए ना भटक सकें साथ ही सेल साइन में भी परेशान करता है इसलिए ग्रामीण जन व पंच के माध्यम से चुनौती किया है जब तक चुनाव नहीं होगा तब तक उपसरपंच को सरपंच पद का चार्ज दिया जाए. ज्ञापन सौंपते समय बौद्ध राज्य शीलू दुर्गाबाई शिवराज लखन सुबह राम सहित सैकड़ों ग्राम वासी की उपस्थिति रही।
